Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'शूटआउट एट वडाला' में प्रियंका का आइटम नंबर नहीं

prinaka says not item number in shootout at wadala

 
29 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एकता कपूर की फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' में आइटम नम्बर करने की खबरों को अफवाह करार दिया है। 'पीपुल्स चॉइस अवार्ड्स' के दौरान 30 वर्षीया प्रियंका ने कहा, "मैं अपनी फिल्म के अलावा किसी अन्य फिल्म में कोई गाना नहीं कर रही।"


वैसे वह एकता की फिल्म 'मिलन टॉकीज' में काम कर रही हैं और वह उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।


प्रियंका ने कहा, "यह मेरी एकता के साथ पहली फिल्म है। फिलहाल हम समय तय कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इसमें मजा आएगा।"


फिल्म की अन्य जानकारी देने से बचते हुए उन्होंने कहा, "फिलहाल 'मिलन टॉकीज' के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मैं अभी 'क्रिश 3' पूरी करने वाली हूं और 'जंजीर' (नया संस्करण) करूंगी। इसके बाद हम 'मिलन टॉकीज' और 'गुंडे' शुरू करेंगे।"

 

More from: Khabar
33555

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020